Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा की जिंदगी में परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो में अरमान ऋषभ के घर पर तोड़फोड़ कर के आ जाता है, जिसके बाद दिशा की बुआ बड़ी चाल चलती है। वो अरमान पर आराेप लगाती है कि उसने दिशा पर हाथ उठाया है और दिशा भी अपनी भुआ का साथ देखकर अरमान के खिलाफ गवाही देती है, जिसके बाद बड़ा ड्रामा होता है और अरमान को दिशा से माफी मांगने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अब शो ने खूब सारा ड्रामा होगा। इसके वजह से अभिरा अरमान को घर छोड़ना पड़ेगा।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान दिशा से माफी नहीं मांगेगा, जिसके बाद घर के सभी लोग दिशा के साथ घर छोड़ने का फैसला लेंगे, और तब दादी सा फैसला सुनाएगी। वो अरमान को सुबह का वक़्त देगी, ताकि वो दिशा से माफी मांगे वरना घर छोड़ दे।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि दादी सा का फैसला सुनकर अरमान टूट जाएगा और तब अभिरा आगे आएगी। वो अरमान की बीमारी का सच सबको बताने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान उसे रोक देगा। अरमान उसे खींचकर रूम में ले जाएगा और वहां पर उसे साफ मना करेगा कि वो बीमारी के बारे में नहीं बताएगी।
शो ने आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान घर छोड़ने का फैसला लेगा। वो शूटकेस निकालेगा और खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करेगा। वो बार बार बोलेगा कि वो ठीक है लेकिन अभिरा उसे संभाल लेगी। तब अरमान साफ बोलेगा कि वो अब इस परिवार के साथ नहीं रहना चाहता, जहां लोग उस पर विश्वास नहीं करते।
अभिरा और अरमाना पैकिंग करके मायरा और मुक्ति को जागते हैं और दोनों की अपने मम्मी पापा से ढेर सारे सवाल करती है। दोनों मायरा और मुक्ति को घर छोड़ने की बात बताते हैं और झूठ बोलते हैं कि वो फैमिली की इंपॉर्टेंस को जानने के लिए घर छोड़ रहे हैं। इसके बाद मायरा और मुक्ति रेडी होकर निकलने लगते हैं।
घर के सभी लोग अपने कमरे में होंगे। आर्यन भी रूम का दरवाजा बंद कर लेगा। तब दिशा मन ही मन माफी मांगेगी। दिशा मन में ही बोलती है कि उसने ऋषभ को भैया से बचाने के लिए ये सब किया। अगर वो ऐसा नहीं करती तो अरमान उसे छोड़ता नहीं।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अपना सामान लेकर घर से निकलते है और घर के गेट पर अरमान फैमिली फोटो फाड़ देता है। ये वही फोटो है, जो दादी आ ने उसे दी थी।
अरमान और अभिरा को जाते हुए दादी सा बस देखती रह जाती है और वो देख लेती है कि अरमान ने वो फोटो फाड़ दी है, लेकिन वो कुछ नहीं बोल पाती। दादी सा को भी अरमान को जाते देख बुरा लगता है।