देश

लोकसभा में बदला राजनीतिक समीकरण,TMC और शिवसेना UBT के बागी सांसदों के विलय को स्पीकर की हरी झंडी

Image

लोकसभा में बदला राजनीतिक समीकरण,TMC और शिवसेना UBT के बागी सांसदों के विलय को स्पीकर की हरी झंडी

लंबी चली सियासी खींचतान के बाद लोकसभा स्पीकर ने टीएमसी और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के अलग दल में शामिल होने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टीएमसी के 20 सांसदों को एनपीआई में विलय को और शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों को शिवसेना शिंदे गुट में विलय को औपचारिक मान्यता दे दी है। इस बाबत लोक सभा सचिवालय ने सूचना भी जारी कर दी है।

नई सूचना के मुताबिक, संसद में इन सांसदों के बैठने की व्यवस्था में भी परिवर्तन हुआ है। टीएमसी के बीस सांसद अलग बैठेंगे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article