एजुकेशन

BPSC 72nd Exam Postponed: बीपीएससी 72वीं परीक्षा हुई स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

BPSC 72nd Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोजग ने 26 जुलाई, 2026 को होने वाली इंटीग्रेटेड 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही की जाएगी।

Image

BPSC 72nd Exam Postponed: बीपीएससी 72वीं परीक्षा हुई स्थगित

BPSC 72nd Exam Postponed: बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC 72nd Exam Postponed) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोजग ने 26 जुलाई, 2026 को होने वाली इंटीग्रेटेड 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही की जाएगी।

बीपीएससी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित होनी थी। उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। परीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में दे दी जाएगी।

BPSC 72nd Exam: बीपीएससी 72वीं की परीक्ष क्यों होती है

बता दें बीपीएससी (BPSC) 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी स्तर के अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा, राजस्व सेवा, ग्रामीण विकास, श्रम, शिक्षा, आपूर्ति, पुलिस से जुड़े कुछ पदों सहित कई सरकारी विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

बीपीएससी 72वीं परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य (Mains) परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू होता है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली और योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना और विभिन्न सरकारी पदों पर सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति करना है।

BPSC 72nd Exam 2026 : ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। परीक्षा की नई तारीख घोषित होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। एग्जाम डेट घोषित होने के बाद एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर व अन्य जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article