Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अंशुला और रोहन की शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। आइए देखते हैं उनकी शादी की खूबसूरत फोटोज।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली वेडिंग फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सामने आई तस्वीरों में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनकी शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। शादी की इन तस्वीरों के साथ अंशुला ने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने रोहन को अपनी जिंदगी का सबसे खास इंसान, सबसे सुरक्षित जगह और सबसे सही फैसला बताया।
अंशुला कपूर ने पीच रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे धागों से बारीक फूलों की कढ़ाई की गई थी। अर्जुन कपूर की बहन का ये लुक देखकर लोग गदगद हो गए है।
दूल्हे राजा रोहन ठक्कर गोल्डन रंग की क्लासिक शेरवानी और पगड़ी में बेहद हैंडसम नजर आए। उनका लुक अंशुला के आउटफिट के साथ शानदार तरीके से मैच कर रहा था।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।