दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय, जान लीजिए लिमिट

भारत में गोल्ड की खपत बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए सोने का आयात किया जाता है। हालांकि, दुबई से भारत सोना लाने की भी एक लिमिट है। इससे अधिक लाने पर शुल्क लगता है।

Edited by: Rohit OjhaUpdated Sep 18 2024, 13:43 IST
दुबई से सोनाImage Credit : IStock01 / 05

दुबई से सोना

भारतीय नागरिक दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं। लोग बड़े पैमाने पर दुबई से सोना खरीदकर भारत लाते हैं। भारत में गोल्ड की खपत बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए सोने का आयात किया जाता है। हालांकि, दुबई से भारत सोना लाने की भी एक लिमिट है। इससे अधिक लाने पर शुल्क लगता है।

इंपोर्ट ड्यूटीImage Credit : IStock02 / 05

इंपोर्ट ड्यूटी

भारत में त्योहारी और शादियों के सीजन में सोने की खरीदारी में उछाल आती है। भारत के मुकाबले दुबई में सोने की कीमत बहुत कम होती है। दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता होने का कारण इंपोर्ट ड्यूटी है। इसकी वजह से कीमतें बढ़ जाती हैं। भारत में जहां सोना आयात करने पर शुल्‍क देना पड़ता है। वहीं, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्‍क नहीं लगता।

सोना लाने की लिमिट​Image Credit : IStock03 / 05

सोना लाने की लिमिट​

भारत में सोना लाने की भी लिमिट है। अगर कोई पुरुष दुबई से 20 ग्राम तक सोना लेकर भारत आता है, तो टैक्स नहीं चुकाना होता है। वहीं, अगर कोई महिला 40 ग्राम तक सोना लेकर आती है, तो उसे टैक्स छूट मिलती है।

कितनी है इंपोर्ट ड्यूटीImage Credit : IStock04 / 05

कितनी है इंपोर्ट ड्यूटी

इंपोर्ट ड्यूटी अगर कोई इस तय लिमिट से अधिक दुबई से सोना लेकर आता है, तो इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी पड़ती है। हाल ही में पेश हुए बजट में सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।

बेनिफिटImage Credit : IStock05 / 05

बेनिफिट

भारत में गोल्ड पर GST, इंपोर्ट ड्यूटी, सेस, और TDS जैसे कई टैक्स लगाए जाते हैं। दुबई से सोना खरीदने का एक बड़ा बेनिफिट यह भी है कि यहां गोल्ड इंटरनेशनल रेट पर मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!