ट्रेन के एक पहिए की क्या कीमत होती है? खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
Train Ke Pahiye Ki Kimat Kitni Hoti Hai: ट्रेन में सफर तो हर कोई करता है लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां बहुत ही कम लोगों को मालूम हैं। क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के पहिए को बनाने में कितना खर्च आता है? आइए आपको ट्रेन के एक पहिए की कीमत बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 7 2026, 20:39 IST
Image Credit : IStock01 / 08
भारत में ट्रेन यात्रा का सबसे सरल और सस्ता साधन है। जहां प्राइवेट व्हीकल्स और हवाई जहाज में लंबी दूरी की यात्रा में हजारों रुपये का खर्च आता है वहीं ट्रेन बेहद सस्ती कीमत में लंबा सफर तय कर देती है। हर दिन करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां लोगों के पास बेहद कम हैं।
Image Credit : IStock02 / 08
आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। छोटी गाड़ियों से लेकर बस, ट्रक यहां तक कि हवाई जहाज में भी टायर वाले पहिए होते हैं, वहीं ट्रेन में लोहे के पहिए लगे होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन के एक पहिए की कीमत कितनी होती है?
Image Credit : IStock03 / 08
ट्रेन का पहिया गाड़ी का एक ऐसा पार्ट होता है जिस पर करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा निर्भर करती है। सुरक्षाके मद्देनजर पहिए का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि ट्रेन के पहिए की कीमत अलग-अलग फैक्टर पर निर्भर करती है।
Image Credit : IStock04 / 08
आपको बता दें कि ट्रेन के पहिये को ठोस स्टील से तैयार किया जाता है। इसके ऊपरी सतह को टेक्निकल भाषा में ट्रेड कहा जाता है और दोनों किनारों पर एक फ्लैंज लगाया जाता है। पहिये का यह डिजाइन उसे चिकनी पटरियों पर चलने और भारी वजन उठाने में मदद करता है।
Image Credit : IStock05 / 08
पिछले कुछ सालों में ट्रेन पहले की तुलना में काफी ज्यादा अपग्रेड हो चुकी हैं। आज के समय में ज्यादातर ट्रेन्स में आमतौर पर व्हीलसेट इस्तेमाल किया जाता है। इसमें दो पहिए एक मजबूत एक्सल से जुड़ी होती हैं। इसके साथ ही पहिए में बेयरिंग डिस्क ब्रेक भी लगी होती है। पूरी यूनिट मिलकर एक सेफ पहिये को तैयार करती है।
Image Credit : IStock06 / 08
ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले पहिए की कीमत क्या होती है फिलहाल इसको लेकर रेलवे की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेन के एक पहिए की कीमत 70 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक होती है।
Image Credit : IStock07 / 08
पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में करीब 8 पहियों का इस्तेमाल होता है। इस हिसाब से एक कोच में इस्तेमाल होने वाले पहियों की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये तक होती है। ऐसे में अगर किसी एक्सप्रेस ट्रेन में 14-17 कोच हो तो ट्रेन में कुल पहियों की कीमत ही सिर्फ करोड़ों में पहुंच जाती है।
Image Credit : IStock08 / 08
एक रिपोर्ट के मुताबिक एसी कोच बनाने में करीब 2.8 से 3 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। वहीं स्लीपर कोच बनाने में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आती है। रेलवे को सबसे कम खर्च जनरल कोच बनाने में आता है। एक जनरल कोच बनाने में करीब 1 करोड़ से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है।