दुबई दुनिया के सबसे आधुनिक शहरों में से एक है और भारतीय लोगों के लिए दुबई घूमने की सबसे फेवरेट जगहों में शामिल है।
अगर आप भी दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं और दुबई वीजा के लिए अप्लाई कर चुके हैं तो हम आपको इसके प्रोसेसिंग टाइम के बारे में बताने जा रहे हैं।
एमिरेट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वीजा मिलने में 3 से 4 दिन का ही समय लगता है और यह 60 दिनों तक वैलिड रहता है।
वैलिडिटी का सीधा मतलब ये है कि वीजा मिलने के 60 दिनों के भीतर कभी भी व्यक्ति दुबई जा सकता है।
ध्यान रहे 48 घंटे और 96 घंटे वाले दुबई वीजा की वैलिडिटी बस 30 दिनों की ही होती है।
पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड फ्लाइट टिकट, पैन कार्ड और वीजा एप्लीकेशन आदि जरूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट में हैं।