दुबई में क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहद अच्छी है जिसकी वजह से बहुत से लोग वहां रहने की प्लानिंग करते हैं।
दुबई के नागरिकों को सरकार की तरफ से घर, मुफ्त शिक्षा, खेती के लिए जमीन और कम टैक्स का भुगतान जैसे फायदे दिए जाते हैं।
लेकिन दुबई की नागरिकता लेना आसान बिलकुल नहीं है। आपको कुछ नियमों और शर्तों का खास ध्यान रखना पड़ता है।
अगर बच्चे का जन्म किसी अन्य देश में हुआ हो लेकिन उसके माता-पिता अमीराती हों तो बच्चे को दुबई की नागरिकता मिल सकती है।
किसी बच्चे का जन्म UAE में हुआ हो लेकिन उसके माता-पिता न हों तो उसे भी दुबई की नागरिकता मिलती है।
अगर आपके आस दुबई का परमानेंट रेजिडेंट पासपोर्ट है और आप 30 साल दुबई में रह लेते हैं तो आपको दुबई की नागरिकता मिल सकती है।
अगर दुबई के नागरिक से शादी कर लें तो नागरिकता मिल सकती है लेकिन, पहले कोर्ट से अनुमति लेनी होगी और साथ ही व्यक्ति के पास परमानेंट पासपोर्ट होना चाहिए और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिये।