PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ?

PM Kisan 2026 Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है, जिसे साल 2019 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 8 2026, 08:57 IST
बड़ा सवालImage Credit : CANVA01 / 06

बड़ा सवाल

यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस योजना को लेकर कई लोगों को मन में सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान योजना का लाभ पति-पत्नी एक साथ ले सकते हैं?

क्या पति-पत्नी दोनों उठा सकते हैं फायदा?Image Credit : CANVA02 / 06

क्या पति-पत्नी दोनों उठा सकते हैं फायदा?

इस योजना को लेकर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या पति और पत्नी दोनों अलग-अलग इसका लाभ ले सकते हैं। सरकार के नियमों के अनुसार, यह योजना किसी एक व्यक्ति के बजाय पूरे परिवार के लिए होती है।

परिवार की गिनतीImage Credit : CANVA03 / 06

परिवार की गिनती

ऐसे में एक ही परिवार से केवल एक सदस्य को ही इसका लाभ मिलता है। यदि पति-पत्नी दोनों आवेदन करते हैं, तो केवल एक आवेदन ही मान्य होगा। वहीं अगर दोनों ही लाभ ले रहे हैं, तो उन्हें प्राप्त राशि वापस करनी पड़ सकती है।

किन लोगों को नहीं मिलता योजना का लाभ?Image Credit : CANVA04 / 06

किन लोगों को नहीं मिलता योजना का लाभ?

कुछ श्रेणियों के लोग इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं। जो व्यक्ति आयकरदाता हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाता। इसके अलावा, सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी इस योजना के पात्र नहीं होते।

मालिकाना हकImage Credit : CANVA05 / 06

मालिकाना हक

अगर जमीन का मालिकाना हक दादा या पिता के नाम पर है, तो भी लाभ नहीं मिलेगा। 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले लोग, सांसद, विधायक, प्रधान और पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या सीए भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

कब आएगी अगली किस्त?Image Credit : CANVA06 / 06

कब आएगी अगली किस्त?

हाल ही में योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। आमतौर पर हर चार महीने में किस्त जारी होती है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी, इसलिए अनुमान है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई के अंत तक किसानों के खातों में पहुंच सकती है। इस दौरान भी लाभार्थियों को 2,000 रुपये की राशि मिलेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!