आयुष्मान कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका, 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा विशेष अभियान
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) देश का सबसे बड़ा हेल्थ कार्ड है जिसकी मदद से आप देश के सभी सरकारी और कई निजी अस्पताल में मुफ्त में इलाज करा सकते हैं, हालांकि आयुष्मान कार्ड सभी लोगों के पास नहीं होता है और सभी लोग चाहकर भी अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते, क्योंकि यह उनलोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। यदि आपके पास भी आयुष्मान कार्ड नहीं है तो इसे बनवाने का आपके पास शानदार मौका है।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 20 2026, 08:14 IST
Image Credit : PMJAY01 / 08
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।
Image Credit : PMJAY02 / 08
पोस्टर के अनुसार यह अभियान 15 जनवरी से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
Image Credit : PMJAY03 / 08
वैसे आपको बता दें कि यह स्पेशल अभियान सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए है। इसकी जानकारी आयुष्मान कार्ड उत्तर प्रदेश के एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दी गई है।
Image Credit : NHA04 / 08
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में दी जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।
Image Credit : NHA05 / 08
इस विशेष अभियान का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छूटे हुए परिवारों एवं सदस्यों को इसमें शामिल करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित न रह जाए।
Image Credit : NHA06 / 08
पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार, नागरिक अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित केंद्रों पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Image Credit : NHA07 / 08
अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर संपर्क किया जा सकता है।
Image Credit : NHA08 / 08
आप आयुष्मान कार्ड के लिए मोबाइल ऐप से भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप उसके योग्य होंगे तो आपका कार्ड बन जाएगा।