Ayushman Card: सरकार का बड़ा तोहफा, अब 5 नहीं, 10 लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

Ayushman card Now Boost Rs 5 Lakh to Rs 10 Lakh: आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थकेयर के लिए 5 लाख रुपये तक का सालाना कैशलेस इलाज मिलता है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 24 2025, 10:25 IST
​अब खबर है कि इस कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष टॉप-अप सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए आपको सिर्फ केवाईसी कराना होगा।​01 / 06

​अब खबर है कि इस कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष टॉप-अप सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए आपको सिर्फ केवाईसी कराना होगा।​

​PM-JAY क्या है और इसमें क्या मिलता है?​02 / 06

​PM-JAY क्या है और इसमें क्या मिलता है?​

​इस योजना का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग को महंगे इलाज के खर्च से बचाना है। इसमें मिलने वाला बीमा पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होता है, जिसकी सुविधा देशभर के हजारों सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध है।​

​इसके तहत पहले से मौजूद सभी बीमारियों का कवर पहले दिन से इलाज के लिए कवरेज मिलती है। कोई आयु सीमा नहीं है। इसके अलावा कोई जेंडर प्रतिबंध नहीं, परिवार में सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं यानी परिवार में जितने भी पात्र सदस्य हैं, सभी को इलाज का पूरा लाभ मिलता है।​Image Credit : Ayushman portal03 / 06

​इसके तहत पहले से मौजूद सभी बीमारियों का कवर पहले दिन से इलाज के लिए कवरेज मिलती है। कोई आयु सीमा नहीं है। इसके अलावा कोई जेंडर प्रतिबंध नहीं, परिवार में सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं यानी परिवार में जितने भी पात्र सदस्य हैं, सभी को इलाज का पूरा लाभ मिलता है।​

​पिछले वर्ष सरकार ने एक बड़ा विस्तार किया जिसके बाद 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले सदस्यों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का अलग टॉप-अप कवर इससे कुल हेल्थ कवर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष हो जाता है।​Image Credit : Ayushman portal04 / 06

​पिछले वर्ष सरकार ने एक बड़ा विस्तार किया जिसके बाद 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले सदस्यों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का अलग टॉप-अप कवर इससे कुल हेल्थ कवर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष हो जाता है।​

​पात्रता की बात करें तो आधार के अनुसार उम्र 70+ होनी चाहिए। आय स्थिति मायने नहीं रखती है। अतिरिक्त कवर सक्रिय करने के लिए आधार eKYC दोबारा करनी होगी। ​Image Credit : Ayushman portal05 / 06

​पात्रता की बात करें तो आधार के अनुसार उम्र 70+ होनी चाहिए। आय स्थिति मायने नहीं रखती है। अतिरिक्त कवर सक्रिय करने के लिए आधार eKYC दोबारा करनी होगी। ​

​वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास फायदे मिलते हैं। 80, 90 वर्ष वालों को भी पूरा लाभ मिलता है। इसके तहत मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य चेकअप भी मिलता है जो कि हेल्थ और वेलनेस सेंटर के माध्यम से होता है।​Image Credit : Ayushman portal06 / 06

​वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास फायदे मिलते हैं। 80, 90 वर्ष वालों को भी पूरा लाभ मिलता है। इसके तहत मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य चेकअप भी मिलता है जो कि हेल्थ और वेलनेस सेंटर के माध्यम से होता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!