भारत से लंदन जाने के लिए इकोनॉमी क्लास में ₹45,000 से ₹90,000 (सीजन, बुकिंग टाइम और एयरलाइन के हिसाब से) तक का खर्च आता है।
भारत से लंदन जाने के लिए यदि बिजनेस क्लास टिकट कीमत की बात करें तो आपको ₹1.5 लाख से ₹3 लाख तक का खर्च करना होगा। यह सीजन, बुकिंग टाइम और एयरलाइन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है।
फर्स्ट क्लास टिकट कीमत की बात करें तो यह ₹4 लाख से ₹7 लाख तक हो सकता है। टिकट का दाम ट्रैवल डेट, ऑफर्स और एयरलाइन (जैसे British Airways, Air India, Emirates, Qatar Airways) पर निर्भर करता है।
आमतौर पर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को फ्लाइट टिकट सस्ते मिलते हैं, जबकि शुक्रवार और रविवार को दाम ज्यादा रहते हैं। इसके अलावा इनकॉग्निटो मोड और कई ट्रेकिंग वेबसाइट की मदद से भी आप कम कीमत में टिकट बुक कर सकते हैं।
भारत से लंदन जाने के लिए सबसे आम और सुविधाजनक तरीका फ्लाइट है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से लंदन (हीथ्रो या गैटविक एयरपोर्ट) के लिए डायरेक्ट या कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती हैं।