AC चलाने का आ रहा है समय, सीजन में पहली बार ऑन से पहले जरूर दे ये 10 मिनट

AC Tips and Tricks: गर्मी का मौसम एक बार फिर से आ रहा है। गर्मी के मौसम में एसी का जमकर इस्तेमाल होता है। हालांकि अगर शुरुआती समय में एसी चलाते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो महंगा एयर कंडीशनर तुरंत बर्बाद हो सकता है। आपको पहली बार एसी चलाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 17 2026, 13:07 IST
अगर आपके घर में एसी लगा है और आप मार्च अप्रैल से एसी चलाने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अक्सर लोग जब सीजन में पहली बार एसी चलाते हैं तो बहुत बड़ी गलती करते हैं जिसका भुगतान पूरी गर्मी के मौसम में करना पड़ सकता है।Image Credit : IStock01 / 10

अगर आपके घर में एसी लगा है और आप मार्च अप्रैल से एसी चलाने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अक्सर लोग जब सीजन में पहली बार एसी चलाते हैं तो बहुत बड़ी गलती करते हैं जिसका भुगतान पूरी गर्मी के मौसम में करना पड़ सकता है।

दरअसल ज्यादातर लोगों को लगता है कि महीनों से बंद एसी को शुरू करने में कौन सी टेक्नोलॉजी लगनी है। बस कबर हटाओं और स्विच ऑन कर दो। लेकिन, ऐसा नहीं है, अगर आप कई महीने से बंद एसी को अचानक से ऑन कर देते हैं तो आपका महंगा एसी पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है। Image Credit : IStock02 / 10

दरअसल ज्यादातर लोगों को लगता है कि महीनों से बंद एसी को शुरू करने में कौन सी टेक्नोलॉजी लगनी है। बस कबर हटाओं और स्विच ऑन कर दो। लेकिन, ऐसा नहीं है, अगर आप कई महीने से बंद एसी को अचानक से ऑन कर देते हैं तो आपका महंगा एसी पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।

अगर आप बंद एसी को चलाने से पहले कुछ बेसिक चेकिंग नहीं करते हैं तो आपको भीषण गर्मी में कूलिंग के लिए परेशान होना पड़ सकता है और साथी ही आपका एसी बिजली की खपत भी अधिक करेगा जिससे बिल बढ़ेगा। Image Credit : IStock03 / 10

अगर आप बंद एसी को चलाने से पहले कुछ बेसिक चेकिंग नहीं करते हैं तो आपको भीषण गर्मी में कूलिंग के लिए परेशान होना पड़ सकता है और साथी ही आपका एसी बिजली की खपत भी अधिक करेगा जिससे बिल बढ़ेगा।

सीजन में पहली रिमोट उठाकर एसी को सीधे ऑन कर देना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए आपको कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिन्हें आपको सीजन में एसी को दोबारा ऑन करने से पहले ध्यान रखना चाहिए। आपको 5-10 मिनट एसी की अच्छे से चेकिंग करना चाहिए।Image Credit : IStock04 / 10

सीजन में पहली रिमोट उठाकर एसी को सीधे ऑन कर देना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए आपको कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिन्हें आपको सीजन में एसी को दोबारा ऑन करने से पहले ध्यान रखना चाहिए। आपको 5-10 मिनट एसी की अच्छे से चेकिंग करना चाहिए।

<strong>AC Filter को क्लीन करें:</strong> बता दें कि महीनों से बंद पड़े एसी के फिल्टर में धूल, नमी और फंगस के साथ दूसरी कई तरह की गंदगी जमा होती है। आप जैसे ही मशीन को ऑन करते हैं तो गंदी हवा पूरे कमरे में फै सकती है। इसकी वजह से आपको सिर दर्द, आंखों में जलन या फिर सांस लेनें में दिक्कत हो सकती है।Image Credit : IStock05 / 10

AC Filter को क्लीन करें: बता दें कि महीनों से बंद पड़े एसी के फिल्टर में धूल, नमी और फंगस के साथ दूसरी कई तरह की गंदगी जमा होती है। आप जैसे ही मशीन को ऑन करते हैं तो गंदी हवा पूरे कमरे में फै सकती है। इसकी वजह से आपको सिर दर्द, आंखों में जलन या फिर सांस लेनें में दिक्कत हो सकती है।

एसी को पहली बार चालू करने से पहले उसके फिल्टर को निकालकर पानी में अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या फिर पुराना हो चुका है तो आपको उसे बदल देना चाहिए। फिल्टर एसी का वह पार्ट होता है जो सीधे कूलिंग पर असर डालता है। Image Credit : IStock06 / 10

एसी को पहली बार चालू करने से पहले उसके फिल्टर को निकालकर पानी में अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या फिर पुराना हो चुका है तो आपको उसे बदल देना चाहिए। फिल्टर एसी का वह पार्ट होता है जो सीधे कूलिंग पर असर डालता है।

<strong>आउटडोर यूनिक को भी क्लीन करें:</strong> इनडोर यूनिट को साफ करने के साथ ही आपको आउटडोर यूनिट की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। महीनों से धूप, धूल और बारिश में रखे होने की वजह से आउटडोर यूनिट की क्वाइल में गंदगी जमा हो जाती है। इसकी वजह से हिट बाहर नहीं निकल पाती इसकी वजह से कूलिंग के लिए एसी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। Image Credit : IStock07 / 10

आउटडोर यूनिक को भी क्लीन करें: इनडोर यूनिट को साफ करने के साथ ही आपको आउटडोर यूनिट की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। महीनों से धूप, धूल और बारिश में रखे होने की वजह से आउटडोर यूनिट की क्वाइल में गंदगी जमा हो जाती है। इसकी वजह से हिट बाहर नहीं निकल पाती इसकी वजह से कूलिंग के लिए एसी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

<strong>AC की गैस लीकेज को चेक करें:</strong> अगर आप सीजन में पहली बार एसी को ऑन कर रहे हैं तो उसके गैस लीकेज को जरूर चेक कर लें। अगर इतने दिनों से बंद एसी की गैस लीक हुई होगी तो आपको गर्मी के मौसम में कूलिंग नहीं मिलेगी। इसकी जांच टेक्नीशियन से कराएं।Image Credit : IStock08 / 10

AC की गैस लीकेज को चेक करें: अगर आप सीजन में पहली बार एसी को ऑन कर रहे हैं तो उसके गैस लीकेज को जरूर चेक कर लें। अगर इतने दिनों से बंद एसी की गैस लीक हुई होगी तो आपको गर्मी के मौसम में कूलिंग नहीं मिलेगी। इसकी जांच टेक्नीशियन से कराएं।

<strong>AC की कराएं डीप क्लीनिंग:</strong> कई बार एसी से बदबू आने लगती है। इसको कम करने के लिए लोग रूम स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जो की सही नहीं है। बता दें कि एसी के फिल्टर को ही साफ करने से सब कुछ नहीं होता। इसके इनर यूनिट की डीप क्लीनिंग जरूरी होती है इसके साथ ही एंटी बैक्टीरियल स्प्रे भी जरूरी होता है। Image Credit : IStock09 / 10

AC की कराएं डीप क्लीनिंग: कई बार एसी से बदबू आने लगती है। इसको कम करने के लिए लोग रूम स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जो की सही नहीं है। बता दें कि एसी के फिल्टर को ही साफ करने से सब कुछ नहीं होता। इसके इनर यूनिट की डीप क्लीनिंग जरूरी होती है इसके साथ ही एंटी बैक्टीरियल स्प्रे भी जरूरी होता है।

गर्मी के सीजन में पहली बार एसी चलाने पर उसके स्विच बोर्ड, प्लग और वायरिंग को भी जांचना चाहिए। महीनों से बंद पड़े एसी के कंपोनेन्ट्स, स्विच या फिर वायरिंग में समस्या आ सकती है जिसकी वजह से करंट लगने का डर रहता है। Image Credit : IStock10 / 10

गर्मी के सीजन में पहली बार एसी चलाने पर उसके स्विच बोर्ड, प्लग और वायरिंग को भी जांचना चाहिए। महीनों से बंद पड़े एसी के कंपोनेन्ट्स, स्विच या फिर वायरिंग में समस्या आ सकती है जिसकी वजह से करंट लगने का डर रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!