पैन कार्ड से Aadhaar को लिंक तो करवा लिया लेकिन हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें

Aadhaar PAN Link Status: सरकार की ओर से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य किया गया है लेकिन अधिकतर लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है, इसमें अब सिर्फ 1 दिन ही बचे हैं। सरकार की ओर से इसे लेकर बार-बार चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन लोग हैं कि उन्हें जुर्माना देना पसंद है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 30 2025, 08:49 IST
वैसे अभी भी जुर्माने के तौर पर लोगों से 1,000 रुपये लिए जा रहे हैं लेकिन यदि आप खुद से नहीं, बल्कि किसी सीएससी सेंटर से आधार और पैन को लिंक करवाते हैं तो आपको 1,200 रुपये भी देने पड़ सकते हैं।01 / 07

वैसे अभी भी जुर्माने के तौर पर लोगों से 1,000 रुपये लिए जा रहे हैं लेकिन यदि आप खुद से नहीं, बल्कि किसी सीएससी सेंटर से आधार और पैन को लिंक करवाते हैं तो आपको 1,200 रुपये भी देने पड़ सकते हैं।

कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लिया है लेकिन हकीकत यह है कि उनका आधार-पैन लिंक हुआ ही नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले सीएससी सेंटर पर भरोसे कारण सामने आए हैं। Image Credit : Timesnow02 / 07

कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लिया है लेकिन हकीकत यह है कि उनका आधार-पैन लिंक हुआ ही नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले सीएससी सेंटर पर भरोसे कारण सामने आए हैं।

कई लोगों ने सीएससी सेंटर पर अपने आधार और पैन कार्ड दे दिए, सीएससी सेंटर संचालक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका आधार पैन से लिंक हो जाएगा, लेकिन वह भूल गया। ऐसे लोगों की संख्या बहुत हैं जो यह सोचकर निश्चिंत हैं कि उनका आधार पैन से लिंक हो चुका है लेकिन वास्तव में हुआ ही नहीं है।Image Credit : Timesnow03 / 07

कई लोगों ने सीएससी सेंटर पर अपने आधार और पैन कार्ड दे दिए, सीएससी सेंटर संचालक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका आधार पैन से लिंक हो जाएगा, लेकिन वह भूल गया। ऐसे लोगों की संख्या बहुत हैं जो यह सोचकर निश्चिंत हैं कि उनका आधार पैन से लिंक हो चुका है लेकिन वास्तव में हुआ ही नहीं है।

यदि आपको भी संदेह कि आपका पैन-आधार से लिंक हुआ है या नहीं, तो यह खबर आपके काम की है। इसमें आपको फोन से ही आधार-पैन लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका बताएंगे।Image Credit : Timesnow04 / 07

यदि आपको भी संदेह कि आपका पैन-आधार से लिंक हुआ है या नहीं, तो यह खबर आपके काम की है। इसमें आपको फोन से ही आधार-पैन लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका बताएंगे।

सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना है। उसके बाद लेफ्ट साइड में दिख रहे Verify PAN Status के विकल्प पर क्लिक करें।Image Credit : Timesnow05 / 07

सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना है। उसके बाद लेफ्ट साइड में दिख रहे Verify PAN Status के विकल्प पर क्लिक करें।

अब पैन नंबर, पूरा नाम और मोबाइल नंबर के साथ जन्म तारीख डालें। उसके बाद राइट साइड में नीचे की ओर कोने में दिख रहे Continue के विकल्प पर क्लिक करें।Image Credit : Timesnow06 / 07

अब पैन नंबर, पूरा नाम और मोबाइल नंबर के साथ जन्म तारीख डालें। उसके बाद राइट साइड में नीचे की ओर कोने में दिख रहे Continue के विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को सबमिट करने के बाद आधार नंबर मांगा जाएगा और उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड , आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं। यदि नहीं हुआ है तो आपको आज ही अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक करवा लेना चाहिए।07 / 07

इसके बाद आपका मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को सबमिट करने के बाद आधार नंबर मांगा जाएगा और उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड , आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं। यदि नहीं हुआ है तो आपको आज ही अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक करवा लेना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!