भीड़ से दूर रहकर शांति में बिताओ 2 पल, बेंगलुरु के नजदीक है ये हिल स्टेशन, नेचर लवर्स के लिए है स्वर्ग

Tourist Destination: साउथ इंडिया की ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इस बार ऊटी के अलावा आप एक अन्य हिल स्टेशन की यात्रा पर निकल सकते हैं। ताजी हवा और शांत सुंदर दिनों का ये हिल स्टेशन वादा करता है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये हिल स्टेशन बेस्ट है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 29 2025, 07:46 IST
​कम ज्ञात हिल स्टेशन​Image Credit : Tripadvisor01 / 06

​कम ज्ञात हिल स्टेशन​

ऊटी से अगर आप बोर हो गए हैं और किसी कम ज्ञात हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आज हम जिस हिल स्टेशन के बारे में बात करने जा रहे हैं वह जगह भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।

​येलागिरी हिल स्टेशन​Image Credit : Tripadvisor02 / 06

​येलागिरी हिल स्टेशन​

तमिलनाडु राज्य का एक शांत, सुंदर और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन येलागिरी है। भीड़ से दूर रहकर यहां आप प्रकृति, शांति और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।​

​कहां स्थित है येलागिरी​Image Credit : Tripadvisor03 / 06

​कहां स्थित है येलागिरी​

इस हिल स्टेशन के निकटतम शहर: वानीम्बडी और जोलारपेट है। चेन्नई से दूरी इसकी लगभग 230 किलोमीटर है। वहीं बेंगलुरु से इस हिल स्टेशन की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है।

​मुख्य आकर्षण​Image Credit : Tripadvisor04 / 06

​मुख्य आकर्षण​

पुंगनूर झील, नैचर पार्क, स्वामीमलाई हिल, जालगमपराई वाटरफॉल, मुरुगन मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण है। परिवार और बच्चों के लिए यहां सुरक्षित और शांत वातावरण है।

​क्या करें येलागिरी में​Image Credit : Tripadvisor05 / 06

​क्या करें येलागिरी में​

पुंगनूर झील में बोटिंग का आप लुत्फ उठा सकते हैं। कैम्पिंग, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग, फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के लिए ये हिल स्टेशन बेस्ट है।

​कैसे पहुंचे येलागिरी​Image Credit : Tripadvisor06 / 06

​कैसे पहुंचे येलागिरी​

जोलारपेट जंक्शन इसके सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। निकटतम हवाई अड्डा बेंगलुरु एयरपोर्ट है। चेन्नई, बेंगलुरु और वेल्लोर से सीधी बसें यहां के लिए उपलब्ध है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!