यूरोप की झलक कम बजट में लेने के लिए भारतीय पर्यटक खूबसूरत एशियाई देशों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। अजरबैजान की राजधानी बाकू मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनी हुई है।
कैस्पियन सागर के किनारे बसा खूबसूरत शहर बाकू अजरबैजान की राजधानी होने के साथ ही सबसे बड़ा शहर भी है। आधुनिकता और परंपरा के शानदार मेल के लिए बाकू पर्यटकों का ध्यान खींचता है।
बाकू की नाइटलाइफ भारतीय पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहां का म्यूजिक कल्चर बेहद जीवंत है। क्लब्स, लाइव म्यूजिक कैफे और ओपन-एयर बार्स भारतीय पर्यटकों को काफी लुभाते हैं।
अजरबैजान के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा आसानी से मिल जाती है। भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई से डायरेक्ट बाकू के लिए फ्लाइट मिल जाती है। डायरेक्ट फ्लाइट लगभग 4.5 से 5.5 घंटे का समय लेती है।
सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह परफेक्ट है क्योंकि बड़े आसानी से बाकू में होस्टल और लोकल गाइड्स मिल जाते हैं। इसके अलावा अगर आप रोमांटिक लोकेशन्स की तलाश में हैं तो यहां कपल्स के लिए बीचफ्रंट वॉकवे के भी तमााम ऑपशन हैं।
अगर आप पार्टी-लवर हैं तो निजामी स्ट्रीट और फाउंटेन स्कवॉयर का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लेम टावर्स बाकू का प्रमुख आकर्षण है जिसके दीदार करने दूर-दूर से लोग आते हैं।