भारत का इकलौता राज्य जहां है 'मिठाइयों का शहर', स्वाद ऐसा कि भूले ना भुलाए, मन हो जाता है मीठा

City of Sweets: हमारे देश में हर राज्य का अपना रंग, कला और संस्कृति है। हर जगह की अपनी-अपनी परंपराएं हैं। हर जगह का खानपान भी अलग है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक आप कहीं भी चले जाएं, हर जगह का अलग स्वाद है। कई राज्य ऐसे हैं जो अपनी कला के लिए फेमस हैं तो कुछ अपनी मिठास के लिए।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Sep 12 2024, 10:42 IST
मिठाइयों का शहरImage Credit : Facebook01 / 06

मिठाइयों का शहर

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक शहर ऐसा भी है जिसे हम सिटी ऑफ स्वीट्स यानि मिठाइयों का शहर कहते हैं। आपको शायद ही पता हो कि यह मिठाइयों का शहर किस राज्य में है और वहां कितनी तरह की मिठाइयां मिलती हैं। इस शहर की कौन सी मिठाइयां फेमस हैं। यहां आपको इस तरह के हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।

कोलकाताImage Credit : Facebook02 / 06

कोलकाता

मिठाइयों का शहर कहा जाता है कोलकाता को। कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह शहर अपने कॉस्मोपॉलिटन कल्चर के लिए जितना फेमस है उतना ही मिठाइयों के लिए भी मशहूर है।

कोलकाता की मिठाइयांImage Credit : Facebook03 / 06

कोलकाता की मिठाइयां

कोलकाता में कई ऐसी मिठाइयां मिलती हैं जिसका स्वाद पूरी दुनिया तक फैला हुआ है। हर कोई यहां के मिठास का दीवाना है।

रसगुल्ला और चमचमImage Credit : Facebook04 / 06

रसगुल्ला और चमचम

यहां का बंगाली रसगुल्ला तो पूरे देश में ही फेमस है। इस शहर में मिठाइयों की कई सारी दुकानें हैं। यहां के चमचम का स्वाद अलग ही है।

बूले ना भुलाए स्वादImage Credit : Facebook05 / 06

बूले ना भुलाए स्वाद

कोलकाता में लेडिकेनी जिसे हम गुलाब जामुन कहते हैं और पतिशप्त नाम की मिठाई भी मिलती है, जिसमें नारियल की स्टफिंग होती है।

संदेश और रसमलाईImage Credit : Facebook06 / 06

संदेश और रसमलाई

यहां के संदेश और रसमलाई का हर कोई दीवाना है। मिष्टी दोई और छेनार जिलिपी का स्वाद तो कई दिनों तक जुबां पर रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!