दूर-दूर से पहुंचते हैं पर्यटक, बद्रीनाथ से करीब 8 किमी की दूरी पर बसा है स्वर्ग

Vasudhara Waterfall: प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो वसुधारा जलप्रपात आपकी बकेट लिस्ट में अवश्य होना चाहिए। प्रकृति प्रेमी और ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों को ये जगह काफी आकर्षित करती है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 29 2025, 10:55 IST
​वसुधारा जलप्रपात​Image Credit : Tripadvisor01 / 06

​वसुधारा जलप्रपात​

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित वसुधारा जलप्रपात जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो फेमस है ही इसके अलावा ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण है। इस स्थान का अपना अलग धार्मिक महत्व है।

​प्राकृतिक सौंदर्य​Image Credit : Tripadvisor02 / 06

​प्राकृतिक सौंदर्य​

यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। गिरते पानी की धारा को देखना एक अद्भुत अनुभव होता है जो अपने आप में एक खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। हिमालय की ऊँचाई से गिरते इस प्रपात के आसपास का दृश्य भी आकर्षक होता है।

​धार्मिक महत्व​Image Credit : Tripadvisor03 / 06

​धार्मिक महत्व​

यह एक पवित्र स्थल है जिसका अपना अलग धार्मिक महत्व है। गंगोत्री से कुछ दूरी पर स्थित यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि इस जलप्रपात के दर्शन मात्र से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

​घना जंगल शुद्ध हवा​Image Credit : Tripadvisor04 / 06

​घना जंगल शुद्ध हवा​

घने जंगल, शुद्ध हवा और शांत वातावरण के बीच आप शांति के 2 पल बिता सकते हैं। ट्रेकिंग और एडवेंचर लवर्स को भी ये जगह काफी रास आती है। ट्रैकिंग करते हुए यहां आप पर्वतीय दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं।

​लोकेशन​Image Credit : Tripadvisor05 / 06

​लोकेशन​

वसुधारा जलप्रपात उत्तराखंड के चमोली जिले में पवित्र शहर बद्रीनाथ के पास स्थित है। माना गांव से 6 किलोमीटर का ट्रैक करके पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

​यात्रा का बेस्ट टाइम​Image Credit : Tripadvisor06 / 06

​यात्रा का बेस्ट टाइम​

अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है। गर्मी के मौसम में अप्रैल से जून के बीच यात्रा की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!