विदेश जाना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन किसी भी देश में जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत होती है। ऐसे में समस्या उन लोगों के लिए है जो वीजा का इंतजाम नहीं कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे देश बताने जा रहे हैं, जो आपको बिना वीजा के अपने यहां घूमने की इजाजत देते हैं।
समुद्र का बीच पसंद है तो आपको मालदीव का प्लान जरूर बनाना चाहिए। मालदीव भी अपने यहां भारतीयों को बिना वीजा घूमने का मौका देता है। आप यहां 90 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।
समुद्र के द्वीपों से मिलकर बना इंडोनेशिया अपने यहां इंडियन्स को बिना वीजा आने का मौका देता है। प्रकृति से सुंदरता से भरा हुआ ये देश आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।
नेचर ब्यूटी को पसंद करने वाले लोगों को मॉरीशस का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आप इस देश में 90 दिनों कर बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं।
भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपने यहां भी आपको बिना वीजा आने की अनुमति देता है। नेपाल एक खूबसूरत और शांत देश है यहां दुनिया भर से पर्यटक आते रहते हैं।
दुनिया भर के लोगों के लिए थाईलैंड एक पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां भी भारतीयों को 30 दिन के लिए बिना वीजा रहने की अनुमति दी जाती है।