पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग 45 साल के हो गए हैं। सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने देसी अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सहवाग के देसी स्टाइल में उनके गांव की झलक साफ नजर आती है।
सहवाग हरियाणा की सरहद से लगने वाले नजफगढ़ गांव से आते हैं। हरे-भरे क्षेत्रों और कृषि भूमि के लिए नजफगढ़ काफी फेमस है। यहां जब आप घूमने आएंगे तो आपको हरियाणवी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा।
सहवाग का गांव नजफगढ़ अब बाउंसर सप्लाई करने का भी मुख्य केंद्र बन चुका है। इस गांव से युवा बाउंसर दिल्ली-एनसीआर के अलावा बड़े-बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नजफगढ़ में ज्यादातर युवाओं की दिलचस्पी पहलवानी में होती है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लड़के लंबी कद काठी के चलते इस पेशे को चुनते हैं।
नजफगढ़ अगर आप घूमने आते हैं तो यहां का पारंपरिक भोजन का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा वहीं यहां का संगीत और रीति-रिवाज आपका दिन बना देंगे।
दिल्ली मेट्रो से आप बड़े ही आसानी से वीरेंद्र सहवाग के गांव नजफगढ़ पहुंच सकते हैं। दिल्ली के बाकी हिस्सों से ये जगह अच्छी तरह से कनेक्टेड है।