घूमने-फिरने के शौकीन पर्यटकों के लिए सस्ती ट्रिप सोने पर सुहागा होती है। विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटक बेहद कम कीमत खर्च कर खूबसूरत देश वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।
वियतजेट एक बजट एयरलाइन है जिसके माध्यम से आप भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, अहमदाबाद से वियतनाम के हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, दा नांग जैसे शहरों के लिए सीधी फ्लाइट ले सकते हैं।
अगर आप 5 मई के लिए दिल्ली से हो ची मिन्ह सिटी का टिकट बुक करते हैं तो आपको टिकट आपको बस 21.84 डॉलर यानी 1856 रुपये में मिल जाएगा। 1 मई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की टिकट कीमत 3570 रुपये है।
मालूम हो कि वियतनाम की यात्रा के लिए आपको वीजा लगवाने की भी जरूरत नहीं होती है। भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।
ऑफर्स की जानकारी की लिए आप वियतजेट एयर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.vietjetair.com पर विजिट कर सकते हैं। टिकट बुक भी आप वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
ऑफर चुनने से पहले नियम और शर्तों को पढ़ना बेहद जरूरी है। आमतौर पर वियतजेट एयरलाइन बेस फेयर में बैगेज और भोजन का शुल्क शामिल नहीं करती है।