ठंड शुरू होने से पहले अक्टूबर में घूम आए इन 5 जगह, नहीं तो बाद में होगा अपार दुख

Best Places To Visit In October: ठंड शुरू होने से पहले आपको सिंतबर महीने के लास्ट तक या फिर अक्टूबर महीने में भारत की इन जगहों की यात्रा कर लेनी चाहिए। अक्टूबर के महीने में इन शानदार जगहों पर यात्रा करना आपको नया और अनूठा अनुभव देगा।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 20 2024, 13:15 IST
अक्टूबर के महीने में बढ़ जाती है सुंदरताImage Credit : Canva01 / 07

अक्टूबर के महीने में बढ़ जाती है सुंदरता

भारत में देखने और घूमने के लिए ढेर सारी जगहें हैं। घूमने के दौरान सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये होती है कि आप किस टाइम किस जगह घूमने जा रहे हैं। हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां की खूबसूरती अक्टूबर के महीने में और बढ़ जाती है।

प्री विंटर वेकेशन के लिए करें प्लानImage Credit : Canva02 / 07

प्री विंटर वेकेशन के लिए करें प्लान

सर्दियों से पहले आपको हर हाल में भारत के ऐसी जगहों की ट्रिप पर जाकर बेहतरीन यादों को संजो लेना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आप सर्दियों के शुरू होने से पहले अक्टूबर के महीने में अपनी ट्रैवल डायरी के पन्नों में किस जगह का नाम संजो सकते हैं।

कश्मीरImage Credit : Canva03 / 07

कश्मीर

भारत के स्वर्ग कश्मीर में सर्दियां शुरू होने से पहले एकबार आपको डल झील जरूर घूमने जाना चाहिए। अक्टूबर में ये जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है। यहां पहुंचकर आप शिकारा की सवारी करने के साथ हाउसबोट में ठहर सकते हैं।

गोवाImage Credit : Canva04 / 07

गोवा

ठंड की शुरुआत से पहले आपको गोवा भी एकबार जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा में अक्टूबर के महीन में आप समुद्र तटों का मजा लेने के साथ ही वहां की बीच लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।

ऋषिकेशImage Credit : Canva05 / 07

ऋषिकेश

उत्तराखंड में स्थित गंगा किनारे बसा शहर ऋषिकेश अक्टूबर के महीने के आसपास बिल्कुल जन्नत की तरह बन जाता है। ऋषिकेश में आप धार्मिक स्थलों पर घूमने के अलावा रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

हंपीImage Credit : Canva06 / 07

हंपी

दक्षिण भारत के कर्नाटक में बसे हंपी की यात्रा सितंबर-अक्टूबर के महीने में करना बेस्ट माना जाता है। यूनेस्को की इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट में आप ऐतिहासिक इमारतों और बेहद पुरानी वास्तुकला का दीदार कर सकते हैं।

मुन्नारImage Credit : Canva07 / 07

मुन्नार

सितंबर-अक्टूबर के महीने में केरल में स्थित मुन्नार जरूर जाएं। यहां के चाय बागान आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे इसके अलावा यहां की हरियाली और बादलों से घिरा पहाड़ आपको अद्बभुत शांति देगा। मुन्नार में आप नेचुरल ब्यूटी का दीदार कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!