ये हैं भारत के 5 सबसे रोमांटिक शहर, सर्दियों में जहां लगता है कपल्स का मेला, एक बार पार्टनर के साथ जरूर करें विजिट

Best Romantic City In India: घूमने के शौकीन कपल्स यदि अपनी अगली ट्रिप के लिए किसी परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको देश के 5 सबसे रोमांटिक शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये शहर?

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Nov 20 2024, 08:12 IST
कपल्स के लिए परफेक्ट टूरिस्ट प्लेसImage Credit : IStock01 / 06

कपल्स के लिए परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस

घूमना भला किसे पसंद नहीं होता है, वहीं बात जब अपने पार्टनर के साथ घूमने की आती है। तो यह पसंद और भी खूबसूरत हो जाती है। इस सर्दी के सीजन में यदि आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको देश के 5 सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

उदयपुरImage Credit : IStock02 / 06

उदयपुर

झीलों का शहर कहा जाने वाला ये राजस्थान का ये खूबसूरत शहर सिटी ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

आगराImage Credit : IStock03 / 06

आगरा

प्यार की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल को अपने में समेटे आगरा देश ही नहीं दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर है। यहां देश-दुनिया के कपल्स घूमने आते हैं।

श्रीनगरImage Credit : IStock04 / 06

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी और देश का बेहद खूबसूरत शहर श्रीनगर आपके कपल ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का शांत वातावरण और सुंदर नजारे आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

मनालीImage Credit : IStock05 / 06

मनाली

मनाली कपल्स को बीच सबसे ज्यादा फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की नेचर ब्यूटी और रोमांटिक वातावरण आपके प्यार की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

जैसलमेरImage Credit : IStock06 / 06

जैसलमेर

कड़कड़ाती सर्दी के बीच यदि आप पार्टनर के साथ कुछ गर्माहट के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको जैसलमेर चले आना चाहिए। यहां का रेगिस्तानी सौंदर्य और ऊंट की सवारी आपके हमेशा याद रहेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!