आईआरसीटीसी ने साउथ कोरिया के प्रमुख शहरों सियोल और बुसान घूमने के लिए FASCINATING SOUTH KOREA नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
3 मई 2025 को फ्लाइट नंबर एमएच 105/66 द्वारा बेंगलुरु से सियोल के लिए 11.55 बजे उड़ान भरी जाएगी।
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें सियोल में 05 रातों का होटल आवास और बुसान में 02 रातों का होटल आवास की व्यवस्था की गई है।
ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। अंग्रेजी बोलने वाला स्थानीय गाइड भी आपकी मदद के लिए आपके साथ होगा।
सोलो ट्रैवल के लिए आपको ये पैकेज 265000 रुपए पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 219000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 215000 है।
इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 080 - 22960013, 8595931292, 8595931293 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।