समृद्ध इतिहास से लेकर रंगीन परंपराओं को करीब से जानने के लिए आपको राजस्थान की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। राजस्थान दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे उन 5 जगहों के बारे में जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
जयपुर में स्थित आमेर किला शानदार वास्तुशिल्प के लिए टूरिस्ट को खासा लुभाता है। राजस्थान की शाही संस्कृति को करीब से जानने के लिए आपको आमेर किला की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
झीलों का शहर नाम से फेमस उदयपुर में आप पिचोला झील, फतेह सागर झील, और नदी महल के दीदार कर सकते हैं। झीलों पर नाव की सवारी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
भारत की महान दीवार के नाम से फेमस कुम्भलगढ़ किला की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में हर हाल में शामिल होनी चाहिए। विशाल दीवारों के लिए ये प्रसिद्ध है।
बाघों की सफारी के लिए फेमस रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा आपका दिन बना देगी। जंगल, झीलें और बाघों के दृश्य हैरान कर देने वाला अनुभव देते हैं।
राजस्थान का ऐतिहासिक और वास्तुकला का मिश्रण देखने के लिए आपको सोनार किला जाना चाहिए। सुनहरे बलुआ पत्थर से बना ये किला फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है।