भारत में नरेंद्र मोदी की पसंदीदा जगहों में से कई सारी तो पहाड़ पर हैं। फिर वो पहाड़ उत्तराखंड के हो या फिर हिमाचल के। स्वर्ग से सुंदर इन जगहों में ऐसी ताकत है कि वह किसी को भी दीवाना बना लें। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। इन जगहों पर ना सिर्फ आप प्राकृतिक खूबसूरती देख सकते हैं बल्कि आप आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी।
केदारनाथ में भगवान शंकर का बेहद प्राचीन मंदिर है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। पीएम मोदी ने यहां एक गुफा में ध्यान लगाया था।
गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। पीएम ने अपने गंगटोक दौरे की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वहां की शांति और खूबसूरती आसानी से महसूस की जा सकती है।
अक्तूबर 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के पार्वती कुंड पहुंचे थे। यहां उन्होंने जगेश्वर धाम में पूजा अर्चना की थी। अगर आप भी मानसिक शांति की तलाश में हैं तो यहां आपकी खोज खत्म हो जाएगी।
पीएम मोदी इसी साल मई के महीने में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल गए थे। वहां पर स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान लगाया था। पीएम के दौरे के बाद वहां लोगों की भीड़ बढ़ी है। आप भी इश खूबसूरत जगह का आनंद ले सकते हैं।
पीएम मोदी कई बार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जा चुके हैं। पीएम को ये जगह काफी पसंद है। सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं।