अगर हम आपसे कहें कि जितने पैसे में आप गोवा घूम सकते हैं उतने ही खर्चे में ओमान की यात्रा संभव है तो शायद इस बात पर आसानी से आप यकीन नहीं कर पाएं। लेकिन, ऐसा संभव है और ओमान ट्रिप की 4 दिन का पूरा प्लान यहां बताया गया है।
भारत के प्रमुख शहरों जैसे- मुंबई/दिल्ली या फिर हैदराबाद से मस्कट के लिए रिटर्न फ्लाइट टिकट आपको ₹12,000-₹16,000 के बीच मिल जाएगी। लो कॉस्ट एयरलाइंस जैसे- सलामएयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस या गोफर्स्ट से टिकट बुक करें।
ओमान में आपको बजट होटल/गेस्टहाउस या होमस्टे आराम से ₹2,000-₹2,500/रात की कीमत पर मिल जाएंगे। सस्ते स्टे ऑपशन आपको बुकिंग.कॉम या एयरबीएनबी पर मिल सकते हैं।
प्रति दिन ₹600-₹800 के खर्चे पर आपको यहां स्ट्रीट फूड और अरबी थाली मिल जाएगी। लोकल कैफे में भी खाने के तमाम सस्ते विकल्प मौजूद हैं।
घूमने के लिए आप लोकल टैक्सी, बस या रेंटल कार का उपयोग करें। कुल: ₹3,000-₹4,000 के खर्चे पर आराम से ट्रिप कंप्लीट हो जाएगी। गौर करें अगर आपके साथ 3-4 लोग हैं तो कार रेंट पर लेना और भी सस्ता पड़ सकता है।
https://evisa.rop.gov.om वेबसाइट पर जाकर आप वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। टूरिस्ट ई-वीजा आपको ₹2,000-₹3,000 के खर्चे पर मिल जाएगा। इसके अलावा म्यूजियम, बीच क्लब और हल्की शॉपिंग में ₹1,000-₹2,000 खर्चा हो सकता है।
₹31,000 से ₹33,000 के खर्चे पर आप बड़े आराम से ये ट्रिप प्लान कर सकते हैं। (फ्लाइट- ₹14,000, होटल/स्टे- ₹7,000, फूड- ₹2,800, लोकल ट्रैवल/टूर- ₹3,500, वीजा- ₹2,500, अन्य (एंट्री/शॉपिंग)- ₹1,500।