समुद्र किनारे मौजूद हैं देश की 5 शांत जगहें, जहां शहर की भागदौड़ से मिलेगा सुकून

शहरों की भागदौड़ से दूर यदि आप शांति की तलाश में हैं, तो आपको देश में इन 5 समुद्र किनारे की जगहों पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको सुकून भरे बीच डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jun 10 2026, 07:56 IST
​सुकून भरे बीच डेस्टिनेशन​Image Credit : Canva01 / 07

​सुकून भरे बीच डेस्टिनेशन​

शहरों की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक और लगातार शोर-शराबे के बीच लोग अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां कुछ पल सुकून के मिल सकें। आज हम बात कर रहे हैं देश की 5 ऐसे समुद्री डेस्टिनेशन की जहां आप भीड़ से दूर होकर खुद को फिर से तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

​गोवा​Image Credit : Canva02 / 07

​गोवा​

गोवा का नाम सुनते ही पार्टी और भीड़भाड़ की तस्वीर सामने आती है, लेकिन साउथ गोवा इससे बिल्कुल अलग है। यहां कम भीड़, साफ पानी और नारियल के पेड़ों की छांव आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है।

​गोकर्ण​Image Credit : Canva03 / 07

​गोकर्ण​

कर्नाटक के गोकर्ण को अक्सर 'मिनी गोवा' भी कहा जाता है, लेकिन यहां का माहौल ज्यादा शांत और आध्यात्मिक है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा मन को गहराई तक सुकून देता है।

​वर्कला​Image Credit : Canva04 / 07

​वर्कला​

केरल का वर्कला बीच अपनी ऊंची चट्टानों और नीचे फैले अरब सागर के लिए जाना जाता है। यह जगह योग, आयुर्वेद और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यदि आपको मेडिटेशन करना है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

मुनंबम बीचImage Credit : Canva05 / 07

मुनंबम बीच

कोच्चि के पास स्थित मुनंबम बीच अभी भी ज्यादा पर्यटकों की नजरों से दूर है। यही वजह है कि यहां शांति और प्राकृतिक सुंदरता बरकरार है। यहां आपकी शांति की तलाश पूरी हो सकती है।

​दमन और दीव​Image Credit : Canva06 / 07

​दमन और दीव​

भारत के पश्चिम तट पर बसा ये केंद्र शासित प्रदेश अपने साफ-सुथरे और शांत समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। यह जगह परिवार और कपल्स दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

​पूरी होगी सुकून की तलाश​Image Credit : Canva07 / 07

​पूरी होगी सुकून की तलाश​

अगर आप शहर की भागदौड़ से थक चुके हैं और कुछ दिनों का सुकून चाहते हैं, तो भारत के ये समुद्री किनारे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!