अगर आप फेस्टिवल के इस सीजन में चिकनकारी कुर्ते, सिल्क ब्रोकेड, या फिर कनॉट की खूबसूरत साड़ी पहनकर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं तो फिर आपको दिल्ली के शंकर मार्केट जरूर से जरूर घूमने जाना चाहिए।
सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब भी वो दिल्ली आती है तो दिल्ली के शंकर मार्केट से ही कपड़ों की खरीदारी करना ज्यादा पसंद करती हैं।
दिल्ली में कनॉट प्लेस के अंदर स्थित शंकर मार्केट साल 1964 से चल रही है। यहां 100 से ज्यादा दुकानें हैं जहां हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए रोजाना आते हैं।
दिवाली के शॉपिंग के लिए आपको इधर-उधर ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं है। शंकर मार्केट में आपको कपड़ों के साथ-साथ जरूरत और डेकोरेशन के सामान भी मिल जाएंगे। कुर्ता एम्पोरियम, फैशन हाउस जाना बिल्कुल मत भूलें।
दिल्ली मेट्रो से यहां तक पहुंचने में आपको बेहद आसानी होगी। जनपथ , बाराखंबा, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन इसके सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से वॉकिंग डिस्टेंस पर ये मार्केट बसा हुआ है।
सोमवार से शनिवार सुबह 11:00 बजे से रात के लगभग 9 बजे तक ये मार्केट खुली रहती है। रविवार के दिन ये मार्केट बंद रहती है ऐसे में भूलकर भी संडे के दिन यहां पर जाने से बचें।