किफायती बजट में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नेपाल जाने का प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने NEPAL PASHUPATHI NATH DARSHAN WITH POKHARA नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
नेपाल के प्रमुख आकर्षणों जैसे पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन करें, पाटन की यात्रा, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप के दर्शन इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा भी आपको तमाम जगहों की सैर करवाई जाएगी।
6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 मई 2026 को निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 3 घंटे पहले इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचें। निर्धारित कनेक्टिंग फ्लाइट से प्रस्थान सुबह 8:00 बजे दिल्ली होते हुए काठमांडू के लिए होगा।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹62,200 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹54,900 और ₹54,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹51,800 है।
इस पैकेज का कोड WBO051 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931726, 9321901861 संपर्क कर सकते हैं।