सर्दियां खत्म होने को हैं और आपका प्लान अभी तक पहाड़ों पर घूमने का नहीं बन पाया है। तो आज आपको हमारे बताए ये 5 डेस्टिनेशन जरूर देखने चाहिए। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के 5 ऐसे टूरिस्ट स्पॉट बताने जा रहे हैं। जहां आपको सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर घूम लेना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सर्दियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। यहां आपको सर्दियों में बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।
पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए मनाली एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां चारों तरफ बर्फ से ढंके पहाड़ आपको सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर देख लेने चाहिए।
हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा लेकिन बेहद फेमस हिल स्टेशन कुफरी सर्दियों में लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है। सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी के शानदार नजारे मिलते हैं।
प्रकृति का स्वर्ग कहा जाने वाला कुल्लू अपनी खूबसूरत घाटियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी भरपूर मिलते हैं। खासकर इजरायली लोग कुल्लू को अपना दूसरा घर मानते हैं।
बीते कुछ सालों में धर्मशाला पर्यटकों के बीच काफी फेमस हुआ है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान होने के कारण धर्मशाला बौद्ध पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है।