कारगिल युद्ध की याद में हमारे देश में एक स्मारक बनाई गई है, जहां रोजाना 1000 से 1500 विजिटर्स आते हैं। कश्मीर और लेह जाने वाले एडवेंचर बाइकर्स के लिए ये जगह तो फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गई है।
हम बात कर रहे हैं कारगिल वॉर मेमोरियल की जो भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की वीरता और बलिदान को सम्मान देने के लिए इस वॉर मेमोरियल को बनाया गया है।
कारगिल वॉर मेमोरियल हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-1 पर श्रीनगर से लगभग 160 किमी दूर ड्रास, लद्दाख में ये स्थित है।
ऑपरेशन विजय स्मृति दीवार वो स्थान है जहां सभी 527+ सैनिकों के नाम अंकित हैं जिन्होंने ऑपरेशन विजय के दौरान देश के लिए बलिदान दिया था।
पिंक सैंडस्टोन से बना स्मारक कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट अनुज नैयर, और अन्य वीरों की यादें यहां बसी हुई हैं। टाइगर हिल और तोलोलिंग रेंज का दृश्य भी आप देख सकते हैं।
कारगिल वॉर मेमोरियल हर दिन खुला रहता है। सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। 26 जुलाई को यहां विशेष समारोह होता है।