वैसे तो भारत में कई सारी बेहद खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की नंबर 1 खूबसूरत डेस्टिनेशन किसे कहते हैं।
उत्तराखंड की पहाड़ियों तो वादियों के बीच बसी इस बेहद खूबसूरत जगह को सबसे हसीन माना जाता है। जहां के नज़ारे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स को भारत की नंबर वन टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना गया है। जहां जाने के लिए आपके लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का समय बेस्ट हो सकता है।
वैली ऑफ फ्लावर्स के शानदार नज़ारे देखने के लिए आपको ट्रेकिंग करने जाना होगा। आपको यहां पहुंचने के लिए करीब 50-55 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। जिसके लिए आमतौर पर 4 दिन लगते हैं।
जन्नत जैसे नज़ारों के बीच आपको गजब का स्टे भी मिल जाएगा। यहां बारिश के मौसम में फूलों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।