अगर आप कश्मीर जैसी खूबसूरती बिना ज्यादा भीड़ के देखना चाहते हैं, तो जिंदगी में एक बार मिनी कश्मीर या कश्मीर का छोटा भाई कही जाने वाली ये इस जगह पर जरूर घूमने जाएं। यह जगह आपको सुकून, रोमांच और यादगार पल सब कुछ देगी।
भद्रवाह को 'Mini Kashmir' कहा जाता है क्योंकि यहां की वादियां, हरियाली और पहाड़ कश्मीर जैसी ही खूबसूरती का एहसास कराते हैं, लेकिन भीड़-भाड़ कम होती है। भद्रवाह भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के डोडा ज़िले में स्थित एक नगर है।
यहां दूर-दूर तक फैले घास के मैदान, देवदार के जंगल और साफ हवा आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है।
भद्रवाह ट्रैकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग के लिए बेहतरीन जगह है। रोमांच पसंद लोगों के लिए यह एक छिपा हुआ खजाना है।
यहां घूमने के लिए पैड्री टॉप, जय घाटी, चिंता घाटी, सियोज घास के मैदान (Seoj Meadow), और ऐतिहासिक वासुकी नाग मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं।
गर्मियों के मौसम में अप्रैल से लेकर जून तक में भद्रवाह का मौसम बहुत ही ज्यादा सुहावना रहता है। यहां चारों तरफ हरियाली रहती है।
पिथौरागढ़/मुनस्यारी (उत्तराखंड), तापोला (महाराष्ट्र) और नरसिंहगढ़ (मध्य प्रदेश) को भी भद्रवाह के साथ साथ मिनी कश्मीर कहा जाता है।