आईआरसीटीसी ने Summer Special Malaysia With Genting Highlands नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है।
पुत्रजया टूर, इस्लामिक आर्ट्स म्यूजियम, म्यूजियम ऑफ इल्यूजन, केएलसीसी पार्क, किंग पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंट स्क्वायर, ट्विन टॉवर , चॉकलेट गैलरी की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
29 मई 2025 को लखनऊ से मलेशिया के लिए फ्लाइट है। 05:25 बजे कुआलालंपुर आप पहुंच जाएंगे। स्थानीय टूर गाइड आपको मदद के लिए मिल जाएगा।
4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
सिंगल यात्रा करने पर ये पैकेज 76500 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 65600 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 65200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 62600 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड NLO28 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।