साल 2025 में यादगार छुट्टी मनाना चाहते हैं, तो फरवरी का टाइम आपके घूमने के लिए बेस्ट है। खूबसूरत मौसम के साथ शानदार वातावरण आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगा।
घूमने के लिए इस बार आपको बजट की चिंता नहीं करनी है। यहां हमने, हमने सबसे सस्ते इंटरनेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट बनाई है, जहां आप बेंगलुरु से जा सकते हैं।
चाहे आप दिल खोलकर पार्टी करना चाहते हों या शहर की भीड़भाड़ से दूर 2 पल शांति में बिताना चाहते हों। ये सभी जगहें एक आदर्श विकल्प हो सकती हैं। यहां एक तरफ के टिकट की कीमत सिर्फ 8,000 रुपये से शुरू होती है।
नेपाल सर्दियों के मौसम में वंडरलैंड में परिवर्तित हो जाता है। काठमांडू से लेकर पशुपतिनाथ मंदिर तक यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। बेंगलुरु से नेपाल के लिए फ्लाइट की शुरुआत 8,513 रुपए होती है। यहां वीजा फ्री एंट्री है।
फरवरी के महीने में सिंगापुर में बेहद सुखद मौसम होता है। स्ट्रीट फूड टूर से लेकर पसंदीदा नाइट सफारी के लिए आप सिंगापुर की यात्रा कर सकते हैं। बेंगलुरु से सिंगापुर के लिए फ्लाइट 8,956 रुपये से शुरू होती है।
कुआलालंपुर से लेकर बेहतरीन बातू गुफाओं तक मलेशिया में घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए बहुत कुछ है। समृद्ध विरासत की खोज के लिए आप मलेशिया ट्रैवल कर सकते हैं। बेंगलुरु से मलेशिया के लिए फ्लाइट की कीमत 7,949 से शुरू होती है और यहां आप वीजा फ्री घूम सकते हैं।