लखनऊ वासी साल 2025 की शुरुआत में ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। इस प्रकोप से बचने के लिए आपको सर्दियों के कपड़ों की जरूरत तो होगी ही ऐसे में आपके पास एक शानदार ऑप्शन है जहां आप जा सकते हैं।
लखनऊ के निक्सन मार्केट में इस टाइम एक से बढ़कर एक सर्दियों के कपड़े आए हुए हैं। चाहे आप बच्चे हों या बड़े आपको ठंड में पहनने के लिए हर तरह के कपड़े इस मार्केट में मिल जाएंगे।
बच्चों के लिए ठंड के कपड़े, महिलाओं के ब्रैंडेड विंटर कलेक्शन से लेकर बड़े बुजुर्गों के लिए स्वेटर, जैकेट, ब्लैंकेट आपको सबकुछ इस मार्केट में बेहद कम दाम में मिल जाएगा। आप यहां झोला भरकर खरीदारी कर सकते हैं।
यहां 100 रुपए से जैकेट की कीमत शुरु होती है वहीं 80 रुपए में आपको स्वैटर भी मिल जाएंगे। ब्लैंकेट की कीमत यहां 200 से शुरू होती है।
अगर आप इस मार्केट में खरीदारी के लिए जाना चाहते हैं तो फिर आप रात 9 बजे से पहले कभी भी यहां पर जा सकते हैं। ये मार्केट लोगों का पसंदीदा बाजार बनता जा रहा है।
ये मार्केट कटरा मकबूल गंज रोड, मकबूल गंज, घस्यारी मंडी, नाका हिंडोला में स्थित है। पिन कोड इस लोकेशन का 226018 है। ऑटो या ई-रिक्शा से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।