लखनऊ के आसपास किसी शांत और सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसी जगह के बारे में जहां जाकर हिल स्टेशन भी आपको फीका लगने लगेगा।
झील में बोट चलाना हो या फिर पेड़ों के उपर से चलकर जाना हो पिनाक एडवेंचर पार्क में आपको मारक मजा मिलने वाला है। यहां आकर आप दिल खोलकर हिल स्टेशन वाली फीलिंग ले सकते हैं।
परिवार और दोस्तों के साथ यहां आकर आप अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ ही नई यादें बना सकते हैं। वॉटर स्पोर्ट्स, जिप लाइन, तीरंदाजी, शूटिंग, साइकलिंग यहां करने को बहुत कुछ और सबकुछ है।
खाने-पीने को लेकर भी आपको किसी तरह की कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां पर एक प्यारा सा कैफेटेरिया मौजूद है जहां पर आप नजारे देखते हुए अपने खाने का स्वाद ले सकते हैं।
पिनाक एडवेंचर पार्क लखनऊ में किसान पथ के पास स्थित है। टिंडोला गांव तिरूपति रेजीडेंसी के पास ट्रैवल करके आप यहां तक बड़े ही आसानी से पहुंच सकते हैं।
आम दिनों में आपको पूरा पार्क एक्सप्लोर करने के लिए 799 रुपए देने पड़ते हैं लेकिन, दिवाली में यहां मात्र 599 देकर आप पूरा मजा ले सकते हैं। टिकट आप पिनाक एडवेंचर की वेबसाइट से बुक कर सकते हो।