पूरी तरह से लड़कियों से भरा हुआ है ये देश, लड़कों की है हद से ज्यादा कमी

Highest Female Population Country: दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद हैं जहां पर लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कहीं ज्यादा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उसी नंबर 1 देश के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके साथ ही हम बताएंगे कि उस देश तक कैसे पहुंचा जा सकता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 10 2024, 17:30 IST
लातवियाImage Credit : Istock01 / 06

लातविया

महिलाओं की सबसे बड़ी संख्या में लातविया देश नंबर 1 पर काबिज है। यूरोप में बसे इस बेहद ही खूबसूरत देश में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा है।

पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं महिलाएंImage Credit : Istock02 / 06

पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं महिलाएं

लातविया की कुल जनसंख्या 19 लाख है जिसमें 54.10 प्रतिशत महिलाएं हैं। लातविया में महिलाओं की संख्या बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण महिलाओं में उच्च जीवन प्रत्याशा है यानी वहां महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं।

महिलाओं का है बोल बालाImage Credit : Istock03 / 06

महिलाओं का है बोल बाला

लातविया देश में आपको हर जगह महिलाओं का बोल बाला देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और व्यवसाय और क्षेत्र में महिलाएं नंबर 1 हैं वहीं देश के संसद तक में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है।

भारत से लातविया विमान खर्चाImage Credit : Istock04 / 06

भारत से लातविया विमान खर्चा

लातविया जाने के लिए एकतरफा फ्लाइट टिकट 25 से 50 हजार के बीच पड़ेगी वहीं राउंड ट्रिप के लिए अगर आप टिकट बुक करते हैं तो 50 से 1 लाख तक का खर्चा हो सकता है। ओवर ऑल अगर आप इस देश में 7 से 10 दिन के लिए ठहरते हैं तो रहना-खान मिलाकर 1 लाख तक प्रति व्यक्ति आपका खर्च हो सकता है।

भारत से लातविया जाने का रास्ताImage Credit : Istock05 / 06

भारत से लातविया जाने का रास्ता

अगर आप भारत से इस देश की यात्रा करना चाह रहे हैं तो यहां तक पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। लातविया की राजधानी रीगा तक पहुंचने के लिए आपको जर्मनी, पोलैंड या फिनलैंड के एयरपोर्ट पर रुककर ही आना होगा।

लातविया जाने में लगेगा इतना वक्तImage Credit : Istock06 / 06

लातविया जाने में लगेगा इतना वक्त

ट्रांजिट समय को मिलाकर भारत से लातविया जाने में 10 से 15 घंटे तक का टाइम लग सकता है। वीजा के लिए आपको पासपोर्ट, यात्रा बीमा, यात्रा का कार्यक्रम, होटल बुकिंग और वित्तीय दस्तावेज़ दिखाने होंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!