संजू सैमसन के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे लेकिन आज हम आपको उनके गांव के बारे में बताएंगे। इस गांव की खूबसूरती जानने के बाद आप खुदको वहां जाने से रोक नहीं पाएंगे।
संजू सैमसन का गांव बेहद खूबसूरत है जहां आप छुट्टियों में अकेले या परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस गांव की खूबसूरती देखने के लिए आपको कब जाना चाहिए ये भी हम आपको बताएंगे।
संजू सैमसन का नाता पुल्लुविला गांव से है। ये गांव तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास बसा हुआ है। तटीय गांव होने के साथ ही ये जगह बेहद साधारण और पारंपरिक है।
इस गांव की पहचान यहां की नावें हैं। जब आप इस गांव में घूमने के लिए जाएंगे तब आपको यहां का तट पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने वाली नावों से भरा हुआ दिखाई देगा।
अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी से 2 पल दूर शांति का चाहते हैं तो प्रकृति की गोद में बसी इस जगह पर आपको जरूर आना चाहिए। अक्टूबर से मार्च के बीच यहां मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है तब आप यहां जरूर आएं।
तिरुवनंतपुरम से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर कोवलम बीच के पास ये गांव बसा हुआ है। यहां आकर आप पारंपरिक और स्थानीय संस्कृति से रुबरु हो सकते हैं।