नैनीताल से सिर्फ 1 घंटे है ये झील, भूल जाओगे कश्मीर, बहुत कम लोगों को पता है नाम

Nainital Tourism: नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसी जगह छिपी है जिसकी खूबसूरती आपको पूरी तरह से दीवाना बना देगी। समुद्रतल से तकरीबन 1,220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगह एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 9 2025, 14:06 IST
नैनीताल की यात्राImage Credit : Istock01 / 06

नैनीताल की यात्रा

नैनीताल पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं ऐसे में अगर आप नैनीताल की ट्रिप पर हैं या यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार महज 1 घंटे का ट्रैवल करके ऐसी लोकेशन पर पहुंचें जहां जाकर आपका दिन बन जाएगा।

​नौकुचियाताल​Image Credit : Istock02 / 06

​नौकुचियाताल​

हम बात कर रहे हैं नौकुचियाताल की जिसे नौ कोनों वाली झील भी कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये जगह चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी हुई बेहद खूबसूरत नजर आती है।

​करने को बहुत कुछ​Image Credit : Istock03 / 06

​करने को बहुत कुछ​

एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, झील के पानी में जोर्बिंग, माउंटेन बाइकिंग, जंगल ट्रेकिंग आप यहां कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक हनुमान मंदिर भी जा सकते हैं।

​प्राचीन मान्यता​Image Credit : Istock04 / 06

​प्राचीन मान्यता​

नौकुचियाताल से जुड़ी एक प्राचीन मान्यता भी है। कहा जाता है कि इस ताल के 9 कोनों को अगर आप एक नजर में देख लें तो आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कहानी में ट्विस्ट ये है कि आप किसी भी कोने में खड़े हों आपको सिर्फ 7 कोने ही दिखाई देंगे।

​यात्रा का सर्वोत्तम समय​Image Credit : Istock05 / 06

​यात्रा का सर्वोत्तम समय​

बोटिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए आप यहां अप्रैल से जून के बीच यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना भी होता है।

​लोकेशन​Image Credit : Istock06 / 06

​लोकेशन​

नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर और भीमताल से लगभग 4 किमी की दूरी पर ये झील स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आप निजी वाहन या बस का उपयोग कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम और हल्द्वानी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!