भारत एक ऐसा देश है जो अपने ग्रामीण कल्चर की वजह से ज्यादा जाना जाता है। भारत में कई ऐसे सुंदर गांव मौजूद हैं जो इस देश की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। आज हम जिस गांव का जिक्र करने जा रहे हैं वहां पर जाकर आपको स्वर्ग का एहसास होगा।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मलाना गांव में जाकर आपको जन्नत में होने का एहसास होगा। यहां का शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर आपको सराबोर कर देगी।
मलाना गांव पहुंचकर आपको एक पल के लिए लगेगा कि मानो आप स्वर्ग में ही आ गए हों। बर्फ से ढके पहाड़, ऊंची और हरी चोटियों से घिरा मैदान आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
ये गांव अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों और आदतों के लिए जाना जाता है। यहां पर बसने वाले स्थानीय लोगों को मलानी कहा जाता है। यहां की जीवनशैली काफी अनूठी और विशिष्ट है।
मलाना के इस सुंदर गांव तक पहुंचने के लिए कुल्लू से बस लेकर आप इसके निकट पहुंच सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्तों से होकर आपको ट्रैकिंग करनी ही पड़ेगी।