5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल गर्मी के मौसम से फिर से शुरू होने जा रही है। साल 2020 से पहले हर साल तकरीबन 50 हजार श्रद्धालु भारत और नेपाल के रास्ते इस धार्मिक यात्रा पर जाते थे।
भारत से कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज की लागत प्रति व्यक्ति ₹1.6 लाख से ₹3 लाख तक हो सकती है। पैकेज की लागत यात्रा के मौसम, समूह के आकार और अन्य कारकों पर निर्भर करती है।
इस यात्रा के लिए KMVN को 32 हजार रुपए फीस देनी होती है वहीं 2400 रुपए चीनी वीजा शुल्क होता है। 100 प्रतिशत फिट होने पर ही आप ये यात्रा कर सकते हैं।
उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर 65 किलोमीटर दूर है। सिक्किम के नाथुला से इसकी दूरी 802 किलोमीटर है वहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू से जो भारतीय लोगों के लिए यहां जाने का तीसरा रास्ता है से इसकी दूरी तकरीबन 500 किलोमीटर है।
हिन्दुओं के अलावा जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए इस यात्रा का विशेष महत्व है। जैन धर्म में मान्यता है कि भगवान ऋषभ देव को यहीं निर्वाण मिला था वहीं बौद्ध धर्म में इसे ब्रह्मांड का केंद्र बिंदु बताया गया है।
कैलाश पर्वत श्रेणी का ज्यादातर हिस्सा तिब्बत में आता है जिसपर चीन का अधिकार है। ऐसे में कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए चीन से परमिशन लेना अनिवार्य है।