समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए दिल्ली पर्यटकों को खासा लुभाती है। दिल्ली के वैभव और वास्तुकला की कहानी इसकी प्राचीन हवेली बयां करती है। दिल्ली में कुछ जरूर देखने योग्य हवेलियां हैं जहां आपको जाना चाहिए।
पुरानी दिल्ली में स्थित गालिब की हवेली उर्दू के प्रसिद्ध कवि और शायर मिर्जा गालिब का निवास स्थान था। गालिब की जिंदगी और उनके साहित्यिक योगदान को करीब से जानने के लिए आपको यहां जाना चाहिए।
दिल्ली की ऐतिहासिक हवेली धरमपुरा एक शानदार और प्राचीन मुगल आकर्षण के साथ बहाल की गई सुंदरता को प्रस्तुत करती है। मुगलकालीन प्रभाव को करीब से जानने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
अद्भुत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए कथिका हवेली फेमस है। पारंपरिक शिल्प कौशल के दीदार आपको यहां हो जाएंगे। सुंदर और आकर्षक कथिका हवेली आपको राजस्थान की हवेली की याद दिला देगी।
नौ ऐतिहासिक हवेलियों का एक समूह नौ घरा की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। नौ घरा आपकी ऐतिहासिक यात्रा को और भी ज्यादा जीवन्त बनाती हैं।
भारतीय और यूरोपीय शैलियों का मिश्रण आपको बेगम समरू की हवेली में देखने को मिलेगा। दिल्ली के इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आपको यहां देखने को मिलेगा।