देश की 4 ऐसी जगहें जहां शानदार होता है गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन, भक्तों की लगती है भारी भीड़

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है, इसलिए इसे मनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। आज हम आपको देश की 4 उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन शानदार होता है।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Aug 19 2025, 16:53 IST
​गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन​01 / 07

​गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन​

गणेश चतुर्थी का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ खास जगहें ऐसी भी हैं, जहां गणेश पूजा का सेलिब्रेशन सबसे हटके होता है। आज हम आपको ऐसी ही 4 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। (Photo - Canva)

​हैदराबाद​02 / 07

​हैदराबाद​

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का खैरताबाद गणेश पूजन पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ विशालकाय गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाती है, जिनकी ऊंचाई 50 फीट से भी अधिक होती है। गणेश चतुर्थी के दिन लगने वाली भक्तों की भारी भीड़ इस आयोजन को और भव्य बनाती है। (Photo - Canva)

​मुंबई​03 / 07

​मुंबई​

महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन सबसे खास होता है। यहाँ का लालबागचा राजा नाम से सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल लगाया जाता है। जिसे देखने लाखों भक्त आते हैं। (Photo - Canva)

​बेंगलुरु​04 / 07

​बेंगलुरु​

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गणेश चतुर्थी का पर्व काफी खास तरीके से मनाया जाता है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा और पंडाल की सजावट अलग-अलग थीम के आधार पर की जाती है। (Photo - Canva)

​गुजरात​05 / 07

​गुजरात​

गणेश चतुर्थी का उत्सव गुजरात के अहमदाबाद में काफी खास तरह से मनाया जाता है। अहमदाबाद के सबसे फेमस पंडाल में शाहपुर का राजा, त्रिकोण बाग का राजा शामिल हैं। (Photo - Canva)

​गणेश चतुर्थी का महत्व​06 / 07

​गणेश चतुर्थी का महत्व​

गणेश चतुर्थी के त्यौहार का न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। देश भर में मनाए जाने वाले इस त्योहार की उपरोक्त जगहों पर खास धूम होती है। (Photo - Canva)

​गणेश जी का भोग​07 / 07

​गणेश जी का भोग​

में गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से होती है। गणेश जी की पूजा करते हुए आप उन्हें मोदक, बूंदी के लड्डू, दूर्वा घास आदि से भोग लगा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!