भूल जाओ अजरबैजान, इस अनोखे देश का जान लो नाम, पैसा बहाने पर हो जाओगे मजबूर

Kenya Tourism: केन्या की यात्रा का प्लान आप कर सकते हैं। केन्या की यात्रा आपको विविध परिदृश्य और वन्य जीवन को करीब से समझने का मौका देती है। मसाई मारा नेशनल रिजर्व, लेक नाकुरु, माउंट केन्या, मोम्बासा और डियानी बीच, नैरोबी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 11 2025, 09:34 IST
​केन्या टूरिज्म​Image Credit : Istock01 / 06

​केन्या टूरिज्म​

अफ्रीका के पूर्वी भाग में स्थित खूबसूरत देश केन्या की यात्रा का प्लान इस बार आप कर सकते हैं। रोमांचकारी वाइल्डलाइफ सफारी से लेकर शानदार समुद्र तट तक आपको यहां सबकुछ देखने को मिलेगा। केन्या आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन क्यों हो सकती है इसे समझने की कोशिश करते हैं।

​वाइल्ड लाइफ सफारी​Image Credit : Istock02 / 06

​वाइल्ड लाइफ सफारी​

जंगली जानवरों को करीब से देखने का मौका केन्या आपको देता है। केन्या में एक से बढ़कर एक नेशनल पार्क हैं, जिनमें मासाई मारा और एम्बोसेली प्रमुख हैं। मासाई मारा नेशनल पार्क में आपको बिग 5- शेर, हाथी, भैंस, चीता, गैंडा यहां आपको देखने को मिलेगा।

​बीचेज​Image Credit : Istock03 / 06

​बीचेज​

समुद्र तट के किनारे सुकून से 2 पल बिताने का मौका भी केन्या आपको देता है। केन्याई तट पर डियानी बीच और वाटामु बीच जैसे खूबसूरत समुद्र तट हैं जहां वाटर स्पोर्ट्स, रिलैक्सेशन और समुद्री व्यंजन का आप आनंद उठा सकते हैं।

​केन्या में खानपान​Image Credit : Istock04 / 06

​केन्या में खानपान​

नैरोबी और मोम्बासा में आपको भारतीय भोजन आसानी से मिल जाता है। लेकिन, केन्या की यात्रा के दौरान आप लोकल फूड जैसे उगाली, सुकुमा विकी ट्राय करना बिल्कुल भी मत भूलें।

​केन्या में रहने की व्यवस्था​Image Credit : Istock05 / 06

​केन्या में रहने की व्यवस्था​

केन्या में बजट के हिसाब से होटल्स, टेंटेड कैंप्स और लक्जरी सफारी लॉज आपको आराम से मिल जाएंगे। यहां बजट होटल आपको ₹1,500–₹3,000 प्रति रात के हिसाब से मिल जाएंगे।

​वीजा की जानकारी​Image Credit : Istock06 / 06

​वीजा की जानकारी​

दिल्ली और मुंबई से नैरोबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आपको मिल जाएंगी। केन्या की यात्रा के दौरान भारतीय नागरिकों को ई-वीजा लेना अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट: https://evisa.go.ke पर जाकर आप ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!