घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपको जिंदगी में दुनिया के ये अजूबे तो देखने ही चाहिए। दुनिया भर में कुल साथ अजूबे हैं, जिनमें एक भारत के आगरा में बना ताज महल तो दूसरा ब्राज़िल के रियो द जेनेरिया में बना क्राइस्ट द रिडीमर है।
जॉर्डन का पेट्रा भी दुनिया के सात अजूबों की लिस्ट में शामिल है। चट्टान पर आधा खुदा और पहाड़ों से घिरा पेट्रा अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेगा। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जहाँ प्राचीन पूर्वी परंपराएँ हेलेनिस्टिक वास्तुकला के साथ मिलती हैं।
पेरू का माचू पिच्चू यूनेस्को द्वारा विश्व धरोधर स्थल धोषित किया जा चुका है। ये पेरू के एंडीज और अमेज़न बेसिन के बीच का ऐतिहासिक अभयारण्य है। जो दुनिया की सबसे महान कलात्मक, स्थापत्य और भूमि उपयोग उपलब्धियों में से एक है।
मेक्सिको के चिचेन इट्ज़ा में आपको प्राचीन पिरामिड, महल, मंदिर, एक विशाल बॉल कोर्ट और साथ ही आकर्षक मूर्तियों की एक श्रृंखला देखने को मिलेगी। और ये मेक्सिको का दूसरा सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला स्थल है।
चीन की महान दीवार भी एक अजूबा है, करीब 13,171 मील लंबी ये दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है। जिसकी ऊंचाई करीब 7.8 मीटर तो किसी किसी जगह पर 14 मीटर तक है।
इटली के रोम का कोलोसियम भी सेवन वंडर की लिस्ट में शामिल है। रोमन साम्रज्य के दौरान जब इसाईयों पर उत्पीड़न हुआ था, तब यही जगह उनकी शहादत का स्थल बनी थी।