पैसा बहाकर दुबई क्यों जाते हैं भारतीय, वजह जानकर खुद हो जाओगे जाने पर मजबूर

Dubai Trip Cost From India: संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा शहर दुबई भारतीय लोगों की फेवरेट जगह में से एक है। दुबई में हर साल भारत से लाखों की संख्या में लोग यहां रहने, घूमने या फिर काम की तलाश में जाते हैं। दुबई भारत के लोगों को इतना ज्यादा पसंद क्यों आता है इसके पीछे के कारणों के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Oct 5 2024, 12:58 IST
दुबई की नाइटलाइफ़Image Credit : Istock01 / 06

दुबई की नाइटलाइफ़

दुबई की नाइटलाइफ काफी ज्यादा जीवंत है। दुनियाभर से जाने माने सेलब्स दुबई में कन्सर्ट्स के लिए आते हैं। यहां पर लक्सरी लाउंज और नाइट क्लब्स की भरमार है। दुबई के बीच क्लब्स भी फेमस हैं।

पूरी सैलरी ले जा सकते हो घरImage Credit : Istock02 / 06

पूरी सैलरी ले जा सकते हो घर

दुबई में अगर आप काम कर रहे हो तो आपसे कमाई पर टैक्स के रूप में 1 भी पैसा नहीं लिया जाएगा। टैक्स-फ्री इनकम होने के वजह से आप पूरी सैलरी अपने घर ले जा सकते हो।

सरल वीजा प्रोसेसImage Credit : Istock03 / 06

सरल वीजा प्रोसेस

दुबई के लिए वीजा प्राप्त करने का प्रोसेस काफी ज्यादा आसान और परेशानी मुक्त है। घूमने से लेकर बिजनेस करने तक के लिए आपको सरलता से वीजा मिल जाता है। आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

नौकरी के अवसरImage Credit : Istock04 / 06

नौकरी के अवसर

कंस्ट्रक्शन से लेकर आईटी डिपार्टमेंट तक दुबई में भारतीय लोगों के लिए नौकरी के ढेर सारे मौके होते हैं। काम की संभावनाएं और पैसा दुबई में ज्यादा हैं ऐसे में भारतीय वहां काम करने के लिए भी काफी जाते हैं।

आसान यात्राImage Credit : Istock05 / 06

आसान यात्रा

दुबई भारत से 2475 किलोमीटर दूर है। भारत से फ्लाइट के माध्यम से आप 3-4 घंटें में दुबई पहुंच जाते हैं। इतने पास होने के चलते भी भारतीय लोग दुबई में काम करने या अन्य कारणों से जाना पसंद करते हैं।

बेहद सुरक्षित है दुबईImage Credit : Istock06 / 06

बेहद सुरक्षित है दुबई

सुरक्षा और स्थिरता के लिहाज से भी दुबई काफी ज्यादा बेहतर है। यहां क्राइम रेट काफी कम है ऐसे में आप बिना डरे और चिंतामुक्त होकर दुबई में यात्रा या फिर काम कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!