संस्कृति, स्वाद और तकनीक का संगम, सिर्फ इतने खर्चे में घूम आएं साउथ कोरिया, 7 दिन की है ट्रिप

South Korea Package: इंटरनेशनल ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इस बार साउथ कोरिया जाने का प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार 7 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी को यहां डिटेल में बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Oct 13 2025, 08:00 IST
​साउथ कोरिया घूमने का करें प्लान​Image Credit : Canva01 / 07

​साउथ कोरिया घूमने का करें प्लान​

आईआरसीटीसी ने 7 दिन और 6 रात का शानदार और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया की यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

​पर्यटकों को लुभाता है कोरिया​Image Credit : Canva02 / 07

​पर्यटकों को लुभाता है कोरिया​

इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतरीन मेल साउथ कोरिया प्रस्तुत करता है। हाई-टेक स्काईस्क्रैपर्स, ब्यूटी शॉपिंग हब्स, और ऐतिहासिक पैलेस के लिए ये देश लंबे समय से पर्यटकों को लुभाता है।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 07

​नोट कर लें डेट​

चैन्नई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। 11 नवंबर 2025 को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल स्थित आपके होटल तक पहुंचाएगा।

​पैकेज में मिलने वाली सुविधा​Image Credit : Canva04 / 07

​पैकेज में मिलने वाली सुविधा​

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए रहेगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। अलग से खाने-पीने पर आपको खर्चा करने की जरूरत नहीं है।

​पैकेज की कीमत​Image Credit : Canva05 / 07

​पैकेज की कीमत​

कम बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं तो ग्रुप में यात्रा करने का विकल्प चुन सकते हैं। 2 से 3 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 375000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 228000 और 220000 रुपए तय किया गया है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva06 / 07

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

ज्यादा जानकारी के लिए आप www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। आईआरसीटीसी मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMOH4 है।

​साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षण​Image Credit : Canva07 / 07

​साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षण​

नॉमसान टॉवर, हन नदी क्रूज, लावाट्यूब गुफाएं, हल्ला माउंटेन के साथ ही बीच और वाटरफॉल्स यहां के प्रमुख आकर्षण है। दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये सारी जगहें बेस्ट हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!