अजंता-एलोरा से बीबी का मकबरा तक, औरंगाबाद के बेस्ट 5 टूरिस्ट स्पॉट

Tourist Spots Aurangabad: अगर आप इतिहास, पुरानी इमारतें और संस्कृति में रुचि रखते हैं तो औरंगाबाद की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। औरंगाबाद के बेस्ट 5 टूरिस्ट स्पॉट आपको जरूर देखना चाहिए।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jul 4 2026, 10:43 IST
​औरंगाबाद घूमने का प्लान​Image Credit : Canva01 / 06

​औरंगाबाद घूमने का प्लान​

औरंगाबाद एक ऐसा शहर है जहां हर गली, हर इमारत आपको पुरानी कहानियों में ले जाते हैं। मुगल दौर की झलक, शानदार किले और दुनिया की सबसे बेहतरीन प्राचीन गुफाएं इस शहर की पहचान है।

​एलोरा की गुफाएं​Image Credit : Canva02 / 06

​एलोरा की गुफाएं​

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट एलोरा की गुफाएं आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। हिंदू, बौद्ध और जैन संस्कृति का अनोखा मेल आपको यहां देखने को मिल जाएगा।

​अजंता की गुफाएं​Image Credit : Canva03 / 06

​अजंता की गुफाएं​

यहां घूमना एक अलग ही अनुभव देता है। बौद्ध काल की जीवनशैली और कहानियों को यहां आप ना सिर्फ देख सकते हैं बल्कि उन्हें यहां आप करीब से महसूस भी कर सकते हैं।

​दौलताबाद किला​Image Credit : Canva04 / 06

​दौलताबाद किला​

ऊंचाई पर बना ये रहस्यमयी किला आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। किले में पुरानी सुरंगें और शानदार संरचनाएं आपको मोहित कर लेंगी।​

​बीबी का मकबरा​Image Credit : Canva05 / 06

​बीबी का मकबरा​

प्यार और याद का प्रतीक बीबी का मकबरा बेहद खूबसूरत है। इसे मिनी ताजमहल भी कहा जाता है। सफेद संगमरमर की यह इमारत बहुत ही शांत माहौल प्रदान करती है।

​बानी बेगम बाग​Image Credit : Canva06 / 06

​बानी बेगम बाग​

अगर आप सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो फिर बानी बेगम बाग जरूर जाएं। पुराने पेड़, पत्थर के फव्वारे और खुला माहौल आपको बहुत सुकून देंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!